होम पहलगाम हमला निंदनीय, ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय राय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2025 08:13 PM

पहलगाम हमला निंदनीय, ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय राय

पहलगाम हमला निंदनीय, ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय राय

पहलगाम हमला निंदनीय, ठोस कदम उठाने की जरूरत : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को "बेहद दुखद और निंदनीय" करार देते हुए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र को पूरी तरह विफल बताया।

अजय राय ने कहा, "पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह सरकार की विफलता का जीता-जागता सबूत है। न तो वहां सेना थी, न पैरामिलिट्री फोर्स और न ही खुफिया तंत्र ने कोई भूमिका निभाई। सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था शून्य है। इस हमले ने सरकार की नाकामी को उजागर किया है और इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।"

उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही ही ऐसी घटनाओं को जन्म देती है। अगर पुलिस और सेना मुस्तैद होती, सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त होतीं, तो न कोई जाति पूछता, न धर्म। सरकार की नाकामी के कारण ही समाज में विभाजन की कोशिशें हो रही हैं। अगर सरकार मजबूती से निर्णय ले और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे, तो ऐसी घटनाएं रुक सकती हैं। यह हिंदुस्तान की बात है, न कि किसी धर्म या समुदाय की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के राफेल सौदे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों को मिर्च और नींबू बांधकर लाया था। क्या राफेल केवल शोभा के लिए है? सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी। आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर देश के साथ मजबूती से खड़ी है।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान से आ रहे बयानों पर कठोर कार्रवाई की जरूरत है। सरकार को आगे बढ़कर निर्णय लेना होगा। यह समय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का है। कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ हर कदम पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, बशर्ते वह ठोस और प्रभावी कदम उठाए।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)