होम एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नमन ने गोल्ड मेडल समेत 5 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2024 06:40 PM

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नमन ने गोल्ड मेडल समेत 5 पदक जीते

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नमन ने गोल्ड मेडल समेत 5 पदक जीते

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नमन ने गोल्ड मेडल समेत 5 पदक जीते

लखनऊ, 24 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र नमन बाजपेयी ने जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज मेडल समेत कुल 5 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो.गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में नमन ने 1500 मी दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर 800 मी दौड़, 4 गुणा 100 मी रिले एवं 4 गुणा 400 मी रिले में सिल्वर मेडल एवं ट्रिपल जम्प में ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने 5 मेडल जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)