होम जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में LOC के पास मिली सुरंग, हड़कंप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2022 09:44 PM

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में LOC के पास मिली सुरंग, हड़कंप

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में LOC के पास मिली सुरंग, हड़कंप

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में LOC के पास मिली सुरंग, हड़कंप

जम्मू कश्मीर के सांबा क्षेत्र के पास बीएसएफ अधिकारियों को एक सुरंग दिखी है। यह इलाका पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा से समीप है। मामले की जानकारी मिलते ही बीएसएफ अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ इसी सुरंग से हुई थी।  
जम्मू कश्मीर बीएसएफ के पीआरओ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बुधवार को सांबा क्षेत्र में बाड़ के पास एक सुरंग मिली है। सुबह-सुबह इसकी विस्तृत तलाशी ली जाएगी। बता दें कि जिस स्थान पर सुरंग मिली है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी पास है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गत दिनों आतंकियों की इलाके में घुसपैठ इसी सुरंग के जरिए हुई हो।फिलहाल अधिकारियों ने इस संबंध में ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इलाके की सघन निगरानी की जा रही है। कोई भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)