होम यूपी में कितना नियंत्रण में है कोरोना? अस्पतालों को लेकर सीएम योगी का नया आदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2022 09:36 PM

यूपी में कितना नियंत्रण में है कोरोना? अस्पतालों को लेकर सीएम योगी का नया आदेश

यूपी में कितना नियंत्रण में है कोरोना? अस्पतालों को लेकर सीएम योगी का नया आदेश

यूपी में कितना नियंत्रण में है कोरोना? अस्पतालों को लेकर सीएम योगी का नया आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा, फायर सेफ्टी एवं स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अस्पतालों के इमरजेंसी वॉर्ड में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। जिन चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में मैनपावर की कमी है, वहां जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाए। पुराने एम्बुलेंस वाहनों के स्थान पर नए वाहनों की व्यवस्था की जाए।


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना के खिलाफ लागू किए गए 4 टी फॉर्मूले के तहत ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीका, इन सभी में प्रदेश अग्रणी है। 30 करोड़ से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने और 10 करोड़ 81 लाख से अधिक सैम्पल की जांच करने वाला एक मात्र राज्य उत्तर प्रदेश है।

अब तक 30 करोड़ 4 लाख 9 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 36 लाख 59 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 83.88 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 26 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ 30 लाख 60 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज और 74 लाख 97 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 2 करोड़ 5 लाख 57 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख 70 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली। 24 लाख 27 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)