होम भारतीय विदेश नीति के दीवाने हैं इमरान खान.. पाक के होने वाले पीएम का दावा
भारतीय विदेश नीति के दीवाने हैं इमरान खान.. पाक के होने वाले पीएम का दावा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों अपनी कुर्सी को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। रविवार को पाक संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान पर दुनिया भर की नजरें हैं। इससे पहले विपक्ष के नेता और भविष्य के पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान भारतीय विदेश नीति के दीवाने हैं। उनका यह बयान बीते रोज इमरान खान के देश के नाम संबोधन के एक दिन बाद आया है।पाकिस्तान एसेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा, "इमरान खान भारत की विदेश नीति के प्रति इतने जुनूनी हैं। पहले उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पत्र लिखा है। फिर तुरंत अपनी बात पलट ली और अमेरिका को ही निशाने पर ले लिया। इससे पता चलता है कि इमरान खान पाकिस्तान के बेहद कमजोर पीएम हैं।" गौरतलब है कि गुरुवार को 40 मिनट के टेलीविजन संबोधन में इमरान खान ने जोर देकर कहा कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक स्वतंत्र विदेश नीति की कल्पना की थी। खान ने जोर देकर कहा था कि वे भारतीय विदेश नीति की तरह अपने देश को संपन्न और संप्रभु बनाना चाहते थे।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।