होम विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के परिवारों को मिलेंगे 15-15 लाख
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के परिवारों को मिलेंगे 15-15 लाख
यूपी में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान मृत सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों के आश्रितों को जल्द ही 15 लाख रुपये प्रति परिवार की दर से अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा इस बाबत ब्यौरा संकलित करवाया जा रहा है। पिछले महीने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह की ओर से शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, औरय्या, बरेली, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ और पीलीभीत के जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजे गये हैं।
इन पत्रों में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान मृत हुए कार्मिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि के रूप में दी जाने वाली धनराशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए और घटना के विस्तृत विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी संस्तुत व प्रस्ताव अविलम्ब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।