होम कांग्रेस पार्टी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, अवैध रूप से रह रहा है सोनिया गांधी का सचिव
कांग्रेस पार्टी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, अवैध रूप से रह रहा है सोनिया गांधी का सचिव
कांग्रेस पार्टी को सरकारी बंगले के अवैध कब्जे के आरोप में बेदखली का नोटिस जारी हुआ है। जानकारी मिली है कि यह बंगला कांग्रेस पार्टी को अलाउट हुआ था लेकिन इस बंगले पर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिव रह रहे हैं। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय (डीओई) ने अब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। ये भी बताया गया है कि इस संपत्ति का बकाया 3.08 करोड़ हो गया है जो अभी तक नहीं दिया गया है। पिछला भुगतान अगस्त 2013 में किया गया था।
कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बंगला (नंबर C-ll / 109) को खाली करने के लिए बेदखली नोटिस मिला है। मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, दिल्ली में यह संपत्ति कांग्रेस पार्टी को दी गई थी, लेकिन इसमें कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिव विन्सेंट जॉर्ज अवैध रूप से रह रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीओई द्वारा कांग्रेस पार्टी को यह नोटिस 25 मार्च को भेजा गया है।
पत्र में लिखा गया है, "आपने सार्वजनिक परिसर पर अनधिकृत कब्जा लिया है। आपको उक्त परिसर से बेदखल कर दिया जाना चाहिए... पत्र संख्या 7/259/94- द्वारा 26-06-2013 से आवंटन रद्द होने के बाद भी आप सार्वजनिक परिसरों पर कब्जा करना जारी रखे हुए हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।