होम सीएम योगी का बड़ा आदेश, मठ-मंदिर और धर्मशालाओं को नहीं देना होगा कोई टैक्स
सीएम योगी का बड़ा आदेश, मठ-मंदिर और धर्मशालाओं को नहीं देना होगा कोई टैक्स
उत्तर प्रदेश की विधानसभा के इतिहास में 37 साल बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजपोशी के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो उनकी शारीरिक भाषा में कृतज्ञता का भाव साफ दिखा। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कृतज्ञता का ज्ञापन मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं के अतिरिक्त धार्मिक ट्रस्टों को कामर्शियल दर से गृहकर-जलकर की वसूली मुक्त कराने की घोषणा के रूप में किया। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।रामनवमी मेला के ठीक पहले अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला तैयारियों की समीक्षा की। अन्तरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बनाए गये केन्द्रीय मेला नियन्त्रण कक्ष में बैठक के दौरान नगर निगम के अफसरों से कहा कि मठ-मंदिर व धार्मिक ट्रस्ट जनसेवा का ही कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इनसे टोकन मनी के रूप में सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेशित किया कि इस आशय का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजकर अनुमोदित करा लें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।