होम बिजली विभाग में आंदोलन तेज, 6000 इंजीनियरों ने दिया सामूहिक अवकाश का आवेदन
बिजली विभाग में आंदोलन तेज, 6000 इंजीनियरों ने दिया सामूहिक अवकाश का आवेदन
ऊर्जा निगम में शीर्ष प्रबंधन स्तर पर भ्रष्टाचार और कार्मिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए असहयोग आंदोलन कर रहे बिजली महकमे के 6000 से अधिक अवर अभियंता और अभियंताओं ने शुक्रवार को तीन दिन तक सामूहिक अवकाश का आवेदन दे दिया है। वे चार से छह अप्रैल तक अवकाश पर रहेंगे। बड़ी संख्या में अभियंताओं के अवकाश पर जाने की स्थिति में बिजली आपूर्ति में बाधा आने की आशंका रहेगी।
पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने सभी विद्युत वितरण कंपनियों को किसी का भी अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाने का आदेश दिया है। किसी कार्मिक के बीमार होने की स्थिति में ही शीर्ष प्रबंधन स्तर से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री से औद्योगिक शांति के लिए हस्तक्षेप की मांग
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से औद्योगिक अशांति के समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। जूनियर इंजीनियर्स संगठन और अभियंता संघ का दावा है कि करीब 10 हजार अवर अभियंता और अभियंता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शेष चार हजार शनिवार को अवकाश के लिए आवेदन करेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।