होम योगी की हुंकार, जुर्माना भरते-भरते बीत जाएंगी दंगाइयों की पांच पीढ़ियां

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2022 08:42 PM

योगी की हुंकार, जुर्माना भरते-भरते बीत जाएंगी दंगाइयों की पांच पीढ़ियां

योगी की हुंकार, जुर्माना भरते-भरते बीत जाएंगी दंगाइयों की पांच पीढ़ियां

योगी की हुंकार, जुर्माना भरते-भरते बीत जाएंगी दंगाइयों की पांच पीढ़ियां

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में त्योहारों से पहले दंगे शुरू हो जाते थे, लेकिन अब फसाद करने वाले लोग डरे-सहमे हुए हैं कि अगर वे ऐसी कोई हरकत करेंगे तो जुर्माना भरते-भरते उनकी पांच पीढ़ियां बीत जाएंगी। योगी ने रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले त्योहरों के पहले दंगे शुरू हो जाते थे। अब दंगा करने वाले डरे-सहमे हुए हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर दंगा करेंगे तो उनके पोस्टर चौराहों पर चस्पा हो जाएंगे और जुर्माना भरते-भरते उनकी पांच पीढ़ियां बीत जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में आस्था के साथ खिलवाड़ करने का साहस कोई नहीं कर पाया और आज कोई भी व्यक्ति न तो कावड़ यात्रा रोक सकता है, न ही मां दुर्गा की पूजा। योगी ने कहा, “हमारी सरकार में जहां दुर्गा जागरण यात्रा निकली तो रामलीला की यात्राएं भी धूमधाम से निकलीं। पिछली सरकारों द्वारा उन्हें रोका जा रहा था। पहले ईद और मोहर्रम पर ही बिजली आती थी, होली और दिवाली पर नहीं। हम बिना भेदभाव के बिजली दे रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बुलडोजर से एक्सप्रेस-वे भी बनवाए हैं और माफिया तत्वों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जों को भी हटवाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माफियाओं पर एक बार फिर बुलडोजर चलेगा और उनकी अकूत संपत्ति से गरीबों का विकास होगा। योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने शहरों और गांवों में 24 घंटे बिजली दी है और गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यही राशन समाजवादी पार्टी के माफिया बेच देते थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)