होम यूक्रेन की स्थिति पर हमारी नजर, सिंधिया बोले- एयर स्पेस खुलते ही शुरू की जाएंगी फ्लाइट्स

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2022 08:26 PM

यूक्रेन की स्थिति पर हमारी नजर, सिंधिया बोले- एयर स्पेस खुलते ही शुरू की जाएंगी फ्लाइट्स

यूक्रेन की स्थिति पर हमारी नजर, सिंधिया बोले- एयर स्पेस खुलते ही शुरू की जाएंगी फ्लाइट्स

यूक्रेन की स्थिति पर हमारी नजर, सिंधिया बोले- एयर स्पेस खुलते ही शुरू की जाएंगी फ्लाइट्स

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला कर दिया है। ऐसे में यूक्रेन में अफरा-तफरी का माहौल है और ज्यादा-से-ज्यादा लोग वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, रेल सेवा पर भी दबाव बढ़ गया है और सड़कों पर जाम लगा है। ऐसे में भारतीयों को वहां से निकालने के लिए केंद्र सरकार योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि फ्लाइट्स यूक्रेन के लिए रवाना हुई थी लेकिन वहां का एयर स्पेस पूर्ण रूप से बंद किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि आज फ्लाइट्स यूक्रेन के लिए रवाना हुई थी लेकिन जब यूक्रेन में घटनाएं शुरू हुई तब हमें बताया गया कि एयर स्पेस पूर्ण रूप से बंद किया गया है और नोटिस टू एयर मिशन जारी किया गया है। जिसके कारण फ्लाइट को वापस भारत आना पड़ा। विदेश मंत्री के साथ भी मेरी चर्चा हुई है और यूक्रेन की स्थिति पर हम नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही वहां पर एयर स्पेस खोला जाएगा फ्लाइट्स फिर से शुरू की जाएंगी।एयर इंडिया ने बताया था कि एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी को भारत-यूक्रेन के बीच 3 फ्लाइट्स संचालित करने वाली है, बुकिंग एयर इंडिया के कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली है। ऐसे में 22 फरवरी को संचालित की गई फ्लाइट से 242 भारतीयों की वतन वापसी हुई है। उसके बाद 24 फरवरी को एक बार फिर से भारतीयों को लेने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ने उड़ान भरी लेकिन एयर स्पेस बंद होने की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)