होम बुआ-भतीजा की सरकार ने UP को गर्त में डालने का किया काम, अमित शाह बोले- भाजपा ने किया सबका विकास

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2022 08:31 PM

बुआ-भतीजा की सरकार ने UP को गर्त में डालने का किया काम, अमित शाह बोले- भाजपा ने किया सबका विकास

बुआ-भतीजा की सरकार ने UP को गर्त में डालने का किया काम, अमित शाह बोले- भाजपा ने किया सबका विकास

बुआ-भतीजा की सरकार ने UP को गर्त में डालने का किया काम, अमित शाह बोले- भाजपा ने किया सबका विकास

उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। ऐसे में पांचवें चरण के लिए अयोध्या से अमेठी तक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह ने गुरुवार को बस्ती में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरण के मतदाताओं ने एक मजबूत नींव डालने का काम किया है। आप लोगों को उस मजबूत नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम अब आगे करना है। 

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है... आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देता है, ये काम योगी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि ये सपा-बसपा, बुआ-भतीजा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया। इतना बड़ा प्रदेश, 22 करोड़ की आबादी, लेकिन ये देश की 8वें, 9वें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। 5 साल के अंदर ही योगी जी ने यहां की अर्थव्यवस्था को दूसरे नम्बर पर लाने का काम किया है।

गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां 20 चीनी मिलों का विस्तार किया है। भाजपा सरकार के 5 साल के शासन में 1.57 लाख करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को किया है। उन्होंने कहा कि ये पूर्वांचल दो चीजों से पूरा परेशान था। एक मच्छर से और दूसरा माफिया से। मच्छर और माफिया दोनों का सफाया करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पहले दिमागी बुखार से हजारों बच्चे मारे जाते थे। भाजपा सरकार ने सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में दिमागी बुखार के सेंटर स्थापित किए, अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए वार्ड बनाए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)