होम शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं पूर्व सपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2021 09:26 PM

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं पूर्व सपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं पूर्व सपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं पूर्व सपा विधायक एवं जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार

शाहजहॉपुर। पूर्व विधायक कटरा राजेश यादव ने कई दिन पूर्व ही एलान कर दिया था कि प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका विरोध करेंगे। उसी क्रम में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर में आने को हुए तभी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां एवं पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर काला झंडा दिखाने को लेकर पार्टी के नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जबकि  सुबह 6 बजे से ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान व पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर भेज दिया था।
उसके बाद भी सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष तनवीर खान के आवास पर एकत्रित हुए और सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान पुलिस प्रशासन से जोर जबरदस्ती करते हुए कटिया टोला पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर पहुंच गए जहाँ पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे उनको रोकने के लिए कटिया टोले को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। उसके बाद भी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए चल दिए तभी भारी पुलिस बल व पीऐसी से सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक राजेश यादव की धक्का-मुक्की होने लगी और पुलिस के पसीने छूट गए। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने जबरन समाजवादी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर गाड़ियों में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया और 2 घंटे के बाद पुलिस प्रशासन ने बिना किसी शर्त के साथ सभी को छोड़ दिया।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बार बार जनपद शाहजहांपुर में पिकनिक टूर मनाने आ रहे हैं उन्होंने कहा भारी बारिश से जनपद शाहजहांपुर के किसानों के गन्ने धान आलू बाजरा सरसों आदि की फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो गई लेकिन भाजपा सरकार ने जनपद शाहजहांपुर को देवी आपदा ग्रस्त जनपद घोषित किया ना ही किसानों को उनकी बर्बाद फसल का कोई मुआवजा दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की दोनों भाजपा सरकारें किसानों के साथ लगातार धोखेबाजी कर रही है प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ कोरी जुमलेबाजी करते हैं।
इस मौके पर एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, सलोना कुशवाहा, डॉक्टर रागिनी सिंह चौहान, नीरज मिश्रा, मुकेश कुशवाहा, अजफर अली खान, रिजवान अहमद, गोपाल अग्निहोत्री, विजय सिंह, संजीव वर्मा, तय्यब खान, अतिउल्ला सिद्दीकी, सचिन सक्सेना, पंकज सर्राफ, सुखबीर सिंह चौहान, आनंद शुक्ला, अजीत यादव, मुजम्मिल खान सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)