होम शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,यूपी के लोग कह रहे हैं-यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी मतलब UPYOGI

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Sanjeev Kumar Saxena Dec 18, 2021 09:23 PM

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,यूपी के लोग कह रहे हैं-"यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी" मतलब "UPYOGI"

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,यूपी के लोग कह रहे हैं-"यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी" मतलब "UPYOGI"

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,यूपी के लोग कह रहे हैं-यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी मतलब UPYOGI

 शाहजहांपुर। (संजीव कुमार सक्सेना)  गंगा एक्सप्रेस वे यूपी के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा , जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। इसलिए डबल इंजन सरकार का फोकस यूपी के विकास पर है। यह बात प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद शाहजहांपुर, रौजा रेलवे ग्राउण्ड से गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी और कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। स्थानीय बोली में बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के कवियों दामोदर स्वरूप विद्रोही, राज बहादुर विकल और अग्निवेश शुक्ल को श्रद्धांजलि दी। कहा कि “कल पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह का शहादत दिवस है। ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाले शाहजहांपुर के इन तीनों बेटों को 19 दिसंबर को फांसी दे दी गई थी। हम ऐसे वीरों के बहुत बड़े कर्जदार हैं, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि मां गंगा सभी शुभता और सभी प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सभी सुख देती है और सभी दुख हर लेती है। इसी तरह गंगा एक्सप्रेस-वे भी यूपी के लिए तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा। एक्सप्रेसवे, नए हवाई अड्डों और रेलवे मार्गों के नेटवर्क का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए पांच वरदानों का स्रोत होगा। पहला वरदान-लोगों का समय बचाना। दूसरा वरदान- लोगों की सुविधा और सुगमता में वृद्धि। तीसरा वरदान-यूपी के संसाधनों का समुचित उपयोग। चौथा वरदान-यूपी की क्षमताओं में वृद्धि। पांचवां वरदान-यूपी में चहुंमुखी समृद्धि।
आगे मोदी ने कहा कि 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव के पास तक जाएगा। काम पूरा होने पर यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों के आपात्कालीन टेक ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी। एक्सप्रेस वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा भी बनाने का प्रस्ताव है। एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि सहित कई क्षेत्रों को भी गति देगा। यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को एक बड़ा बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, सरकार की प्राथमिकता समाज में जो भी पीछे छूट गया है और जो पिछड़ा हुआ है, उसे विकास का लाभ पहुंचाना है।

यही भावना हमारी कृषि नीति और किसानों से संबंधित नीति में भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग कह रहे हैं-यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी । प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो आधुनिक आधारभूत संरचना बन रही है, उससे पता चलता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। कहा कि आपने स्पष्ट रूप से देखा है कि पहले कैसे जनता के पैसे का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश का पैसा उत्तर प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा। इसलिए डबल इंजन सरकार का फोकस यूपी के विकास पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम यूपी के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पांच साल पहले की स्थिति पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, अन्य शहरों और गांवों में बिजली उपलब्ध नहीं थी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी में न सिर्फ करीब 80 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए हैं, बल्कि हर जिले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 लाख से अधिक गरीबों को पक्के मकान मिले हैं और यह अभियान शेष सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करना जारी रखेगा। शाहजहांपुर में भी 50 हजार पक्के मकान बने। उन्होंने कहा कि पहली बार उनके स्तर पर दलितों, वंचितों और पिछड़ों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता समाज में जो भी पीछे छूट गया है और पिछड़ा हुआ है, उसे विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री ने देश की विरासत के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी काम करने से मना करने की मानसिकता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन गरीब और आम लोगों को अपने ऊपर निर्भर रखना चाहते हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आजादी के बाद देश के गांवो, युवाओं, किसानों, श्रमिकों से जुड़े उपेक्षित मुद्दों समेत देश की आस्था को सम्मान देने का कार्य अगर किसी ने किया है तो देश के प्रधानमंत्री जी ने किया है। उन्होंने शाहजहांपुर की इस क्रांति की भूमि पर गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में देश के किसानो, युवाओं, महिलाओं, व श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी का ह्दय से स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा हम सबका यह सौभाग्य है कि शाहजहांपुर की धरती, काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां की धरती तो है ही एवं परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की भी यह भूमि रही है। उन्होंने कहा कि आज शाहजहांपुर में श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हुआ है यह अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री जी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया किया था। कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 1947 से लेकर 2017 तक एक्सप्रेस बना था और आज चेन्नई एक्सप्रेस-वे के साथ पूर्व से पश्चिम उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे, मध्य उत्तर प्रदेश का पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, दिल्ली को मेरठ से जोड़ने के लिए दिल्ली मेरठ 12 लाइन एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे बलिया एक्सप्रेस वे एक साथ कार्य करते हुए आज पूरे प्रदेश को एक नई ऊंचाइयों देते हुए देश को अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह न केवल जोड़ने का बल्कि श्रमिकों के परिणाम परिश्रम को एक नया सामान देने का कार्य है।


 
इस अवसर पर जनपद शाहजहांपुर के सांसद अरुण कुमार सागर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद, महेश गुप्ता नगर विकास मंत्री, संसद बरेली संतोष गंगवार, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप एवं,मिश्रिख सांसद अशोक रावत,हरदोई सांसद जयप्रकाश सहित जिले के सभी विधायक ब्लाक प्रमुख,पार्टी के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)