होम अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2021 09:06 PM

अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, सपा प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के ठिकानों पर शनिवार सुबह छापेमारी की है। यह कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में कई सपा कार्यकर्ताओं के आवास पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है।लखनऊ में आयकर विभाग ने जैनेंद्र यादव के आवास पर छापा मारा है। वहीं, मऊ में सपा नेता राजीव राय के घर पर भी छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं है। लोगों की मदद करना भाजपा को पसंद नहीं गया। उन्होंने कहा कि आज अचानक सुबह किसी विभाग के लोग आए हैं। हमें अंदर जाने नहीं दे रहे, कुछ बता भी नहीं रहे कि क्या कार्रवाई चल रही है। अंदर से दरवाजा बंद हैइस छापेमारी पर अखिलेश यादव ने सवाल उठा दिए हैं। अखिलेश यादव ने सवाल किया है कि आखिर चुनाव से पहले यह छापेमारी क्यों की जा रही है? इनकम टैक्स के बाद ईडी आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही इनकम टैक्स अब सक्रिय हो गया है। अभी तो सीबीआई और ईडी की भी टीम आने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई-आईटी भी अब चुनाव लड़ने आ गए हैं। बीजेपी केवल जनता को परेशान करने का काम करती है। उसने किसानों का अपमान किया है। किसान आंदोलन को कुचलने का काम किया जा रहा है। बीजेपी लगातार भेदभाव करती है। इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह की रैली पर भी तंज कसा और कहा कि भाजपा ने निषाद समाज का अपमान किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)