होम एक्जिट पोल के बहकावे में ना आएं, मतगणना में अलर्ट रहें:अखिलेश

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2024 08:57 PM

एक्जिट पोल के बहकावे में ना आएं, मतगणना में अलर्ट रहें:अखिलेश

एक्जिट पोल के बहकावे में ना आएं, मतगणना में अलर्ट रहें:अखिलेश

एक्जिट पोल के बहकावे में ना आएं, मतगणना में अलर्ट रहें:अखिलेश

लोकसभा चुनाव के छह चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। शनिवार के सातवें चरण की वोटिंग होनी है। मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा संदेश दे दिया। चंडीगढ़ की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं से कहा, एग्जिट पोल के बहकावे में ना आएं।सपा प्रमुख बोले, शनिवार की शाम होते ही भाजपा लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़ते मिलने की बात कहनी शुरू कर देगी। कई टीवी चैनल भी एग्जिट पोल पर भाजपा की सीटें ज्यादा दिखा सकते हैं। इसको लेकर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सावधानी बरतने की बात कही। इसको लेकर अखिलेश यादव ने एक संदेश सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है।

कार्यकर्ताओं के लिए अखिलेश का संदेश

मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फ़ायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके। ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है।इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)