होम मतगणना से पहले यूपी में बड़ा एक्शन, हेडमास्टर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड, तीन शिक्षामित्रों की गई नौकरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 31, 2024 08:45 PM

मतगणना से पहले यूपी में बड़ा एक्शन, हेडमास्टर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड, तीन शिक्षामित्रों की गई नौकरी

मतगणना से पहले यूपी में बड़ा एक्शन, हेडमास्टर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड, तीन शिक्षामित्रों की गई नौकरी

मतगणना से पहले यूपी में बड़ा एक्शन, हेडमास्टर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड, तीन शिक्षामित्रों की गई नौकरी

यूपी में मतगणना से पहले बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाले पांच कर्मचारियों को निलंबित, जबकि तीन शिक्षामित्रों की बर्खास्त कर दिया गया। कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति पर की गई।प्रभारी अधिकारी कार्मिक चंद्रशेखर शुक्ला के मुताबिक चुनाव में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पौथिया की प्रधानाध्यापिका पुष्पा सचान, प्राथमिक विद्यालय देवराई का डेरा ब्लॉक सरीला के शिक्षक महिपाल सिंह, मौदहा के सायर गांव के प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका प्रीति को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। सुमेरपुर के लिपिक अखिलेश यादव और कुरारा के देवीगंज के सफाई कर्मी मनोज को भी सस्पेंड किया गया है।मुस्करा के प्राथमिक विद्यालय दोहरी की शिक्षामित्र उत्तरा देवी, सरीला के कटेहरी के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र शशिकला, गोहांड के प्राथमिक विद्यालय दादा का तालाब की शिक्षामित्र पुष्पेंद्री की मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में ड्यूटी लगी थी। इन सभी कार्मिकों को 19 मई को संबंधित केंद्र रवाना किया जाना था लेकिन ये नहीं पहुंचे। संबंधित शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने ने पुष्पा सचान को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुमेरपुर से संबद्ध किया है। महिपाल को ब्लॉक संसाधन केंद्र सरीला और प्रीति को ब्लॉक संसाधन केंद्र मौदहा से संबद्ध किया है। सभी की जांच सौंप दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)