होम 3 मंत्रियों की मौजूदगी में शाहजहांपुर लोकसभा प्रत्याशी एवम सांसद अरुण सागर ने कराया नामांकन, गठबंधन पर भी साधा निशाना

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 23, 2024 10:17 PM

3 मंत्रियों की मौजूदगी में शाहजहांपुर लोकसभा प्रत्याशी एवम सांसद अरुण सागर ने कराया नामांकन, गठबंधन पर भी साधा निशाना

3 मंत्रियों की मौजूदगी में शाहजहांपुर लोकसभा प्रत्याशी एवम सांसद अरुण सागर ने कराया नामांकन, गठबंधन पर भी साधा निशाना

3 मंत्रियों की मौजूदगी में शाहजहांपुर लोकसभा प्रत्याशी एवम सांसद अरुण सागर ने कराया नामांकन, गठबंधन पर भी साधा निशाना

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना ) शाहजहांपुर में भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने आज नामांकन कराया है। नामांकन कराने के लिए प्रदेश के तीन कद्दावर मंत्री उनके साथ रहे। नामांकन कराने से पहले एक्सिस बैंक की बिल्डिंग में कार्यकर्ताओं को लोकसभा प्रत्याशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, पिछले चुनाव में मंत्रियों से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने तन मन धन से मेहनत कर 2 लाख 70 हजार वोटों से जीत दिलाई थी। इस बार भी सभी इतनी मेहनत करेंगे कि भाजपा की प्रचंड जीत होगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन पर भी निशाना साधा है।

मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपना नामांकन कराया है। नामांकन कराने से पहले उन्होंने सेठ इन्कलेव स्थित ऐक्सिस बैंक की बिल्डिंग में कार्यकर्ताओं के साथ एक सम्मेलन किया। जिसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण सागर ने कहा कि, सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। पिछली बार जनता ने 2 लाख 70 हजार वोटों से जीत दिलाई थी। पिछले चुनाव में मंत्रियों से लेकर विधायक, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने तन-मन और धन के साथ मेहनत की थी। इस बार भी पहले की तरह पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मेरे साथ है। बूथ अध्यक्ष एक योद्धा के रूप में क्षेत्र की जनता के पास जाकर मेरे हक में वोट देने अपील कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

अरुण सागर ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, गठबंधन की हालत पूरे देश और प्रदेश में सभी देख रहे हैं। गठबंधन की कोई निति नही है। उनके पास कोई एजेंडा नही है। किस एजेंडे के तहत वह जनता के पास जा रहे हैं। इसके बारे मे उनको और उनके प्रत्याशियों को खुद नही पता है। सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। सभी ने देखा है कि, बहुत कम ऐसी लोकसभा सीटें हैं। जहां से गठबंधन प्रत्याशी न बदले हों। तीन तीन बार प्रत्याशियों को बदला गया। गठबंधन को जब अपने प्रत्याशियों पर भरोसा नही है तो आम जनता कैसे भरोसा करेंगे।

नामांकन कराने के लिए अरुण सागर के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पहुंचकर सभी हौसला बढ़ाया। वहीं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि, प्रदेश की 80 की 80 सीके भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। क्योंकि हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं क्षेत्र में उस तरह से कार्य कर रहे हैं। जैसे सरहद पर सैनिक मुस्तैद रहता है। आठ लोकसभा सीटो पर चुनाव हो चुका है। सभी आठ सीटें भाजपा जीत रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates