होम मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ, दादी ने युद्ध में दिया सोना; प्रियंका का PM मोदी पर पलटवार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 23, 2024 10:05 PM

मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ, दादी ने युद्ध में दिया सोना; प्रियंका का PM मोदी पर पलटवार

मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ, दादी ने युद्ध में दिया सोना; प्रियंका का PM मोदी पर पलटवार

मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ, दादी ने युद्ध में दिया सोना; प्रियंका का PM मोदी पर पलटवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी 'मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है।' बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन तब किसी ने किसी का सोना, मंगलसूत्र नहीं छीना।हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश की संपत्ति को लूटने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने वाली कांग्रेस की नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर है। अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे मोदी ने सोमवार को कहा “कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है और आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी, धन, मकान है उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं इन संपत्तियों को सरकार अपने कब्जे में लेकर सबको बांट देगी। ये उनका मेनीफेस्टो कह रहा है। हमारी माताओं बहनों के पास सोना होता है। मंगलसूत्र पर भी उनकी नजर है।”अब पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "पिछले 2 दिनों से कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और आपका सोना छीनना चाहती है। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए और 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, मंगलसूत्र छीन लिया? युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है...सच्चाई यह है कि ये (भाजपा) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।"इससे पहले दिन में कर्नाटक के ही चित्रदुर्ग में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है, वह लोगों के सामने नाटक करते हैं और सत्य के पथ पर नहीं चलते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों की आवाज दबाकर, उनके बैंक खातों पर रोक लगाकर और दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। प्रियंका ने इस जिला मुख्यालय शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक जमाना था जब देश में एक नेता खड़ा होता था तो देशवासी उससे ये आशा रखते थे कि वह एक नैतिक इंसान होगा। आज देश के ''सबसे बड़े नेता'' नैतिकता को छोड़कर आपके सामने नाटक करते हैं।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।