होम भाजपा का खिला 419 सीटों पर कमल, शिवसेना का नहीं चला बाण, जानिए परिणाम

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jan 21, 2022 09:19 PM

भाजपा का खिला 419 सीटों पर कमल, शिवसेना का नहीं चला बाण, जानिए परिणाम

भाजपा का खिला 419 सीटों पर कमल, शिवसेना का नहीं चला बाण, जानिए परिणाम

भाजपा का खिला 419 सीटों पर कमल, शिवसेना का नहीं चला बाण, जानिए परिणाम

हाराष्ट्र (Maharashtra) में गढ़चिरौली जिले के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा ने कमाल कर दिया है। BJP ने नगर पंचायत चुनाव में अपनी धाक बरकरार रखी है। भाजपा ने महाराष्ट्र पंचायत चुनाव 2022 (Maharashtra Panchayat elections result 2022 ) की कुल 1,791 सीटों में से 419 पर कमल खिलाया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, NCP को 381 सीटें अपने हक में की है और कांग्रेस ने 344 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है।

 

वहीं शिवसेना (ShivSena) अपने धनुष से बाण नहीं छोड़ पाई है। शिवसेना ने सिर्फ 1,791 सीटों में से 296 सीटों पर ही कब्जा कर पायी है। जिससे राज्य में इसने चौथा स्थान हासिल किया है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 239 सीटों पर जीत दर्ज की है। शेष सीटों पर CPM, BSP और स्थानीय दलों के खातों में गई हैं।

जानकारी दे दें कि भंडारा और गोंदिया जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव साथ में हुए थे जिसके नतीजे घोषित किये गए। दोनों जिलों की 105 जिला परिषद सीटों में से भाजपा को 38, कांग्रेस (Congress) को 34 और NCP को 21 सीटों पर विजय हासिल हुई। इसी प्रकार, पंचायत समिति की 210 सीटों में से BJP ने 93, कांग्रेस ने 53 और NCP ने 36 सीटों पर कब्जा किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)