होम जे.ई.ई. मेन-2023 में सी.एम.एस. छात्र जसकरन बना ‘सिटी टॉपर’ आर्यशी त्रिपाठी बालिकाओं में लखनऊ टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2023 06:44 PM

जे.ई.ई. मेन-2023 में सी.एम.एस. छात्र जसकरन बना ‘सिटी टॉपर’ आर्यशी त्रिपाठी बालिकाओं में लखनऊ टॉपर

जे.ई.ई. मेन-2023 में सी.एम.एस. छात्र जसकरन बना ‘सिटी टॉपर’ आर्यशी त्रिपाठी बालिकाओं में लखनऊ टॉपर

जे.ई.ई. मेन-2023 में सी.एम.एस. छात्र जसकरन बना ‘सिटी टॉपर’ आर्यशी त्रिपाठी बालिकाओं में लखनऊ टॉपर

लखनऊ, 7 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 244 छात्रों ने ‘जे.ई.ई. मेन-2023’ में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र जसकरन सिंह ने 99.95 परसेन्टाइल अर्जित कर ‘सिटी टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया है जबकि बालिकाओं में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आर्यशी त्रिपाठी ने 99.30 परसेन्टाइल के साथ लखनऊ में टॉप किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के 16 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि सी.एम.एस. के 60 छात्रों ने 95 परसेन्टाइल से अधिक एवं 94 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों की सराहना की है।

            जे.ई.ई. मेन-2023 परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में जसकरन सिंह (99.95 परसेन्टाइल), ईशान कुमार (99.88 परसेन्टाइल), रोनित (99.75 परसेन्टाइल), रिशिक यादव (99.73 परसेन्टाइल), नीलांश अग्रवाल (99.62 परसेन्टाइल), विदेह झा (99.58 परसेन्टाइल), अमय दीक्षित (99.51 परसेन्टाइल), अभिनन्दन चन्द्रा (99.46 परसेन्टाइल), क्षितिज शुक्ला (99.42 परसेन्टाइल), अक्षत स्वरूप (99.35 परसेन्टाइल), आर्यशी त्रिपाठी (99.30 परसेन्टाइल), कुशाग्र श्रीवास्तव (99.23 परसेन्टाइल), आदित्य जायसवाल (99.22 परसेन्टाइल), दिव्यांश रस्तोगी (99.20 परसेन्टाइल), अभय कुमार श्रीवास्तव (99.03 परसेन्टाइल) एवं प्रत्यूष मिश्रा  (99.02 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

           

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)