होम खत्म नहीं हो रही तुर्की की मुश्किल, 24 घंटे के अंदर भूकंप का तीसरा झटका

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 6, 2023 11:42 PM

खत्म नहीं हो रही तुर्की की मुश्किल, 24 घंटे के अंदर भूकंप का तीसरा झटका

खत्म नहीं हो रही तुर्की की मुश्किल, 24 घंटे के अंदर भूकंप का तीसरा झटका

खत्म नहीं हो रही तुर्की की मुश्किल, 24 घंटे के अंदर भूकंप का तीसरा झटका

तुर्की के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे से भी कम समय के अंदर तीसरी बार तुर्की की धरती हिली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 की मापी गई है।

यूएसजीएस ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सोमवार भोर में आए तेज भूकंप के चलते तुर्की में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। वहीं, शाम को एक और भूकंप का झटका आया था। यहां पर करीब 1000 लोगों की जान जा चुकी है।
 

बता दें कि सोमवार को भोर में तुर्की में भीषण भूकंप आया। भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं। विभिन्न शहरों में बचावकर्मी और निवासी ध्वस्त हुई इमारतों से जिंदा लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप में ध्वस्त हुए एक अस्पताल और सीरिया के गिने-चुने अस्पतालों से नवजातों सहित मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

अदाना शहर के एक निवासी ने बताया कि उसके आसपास की तीन इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। पत्रकारिता के छात्र मुहम्मद फतीह युवस ने बताया कि मलबे में जिंदा फंसे एक व्यक्ति ने बचावकर्मियों द्वारा निकाले जाने की कोशिश के दौरान कहा कि अब मुझमें कोई ताकत नहीं बची है। सुदूर पूर्वी शहर दियारबकीर में क्रेन और बचावकर्मी भूकंप से ध्वस्त हुए अपार्टमेंट इमारत से जिंदा बचे लोगों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किए गए। इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था।

भूकंप सीरिया के उस क्षेत्र में आया जहां एक दशक से अधिक समय से गृह युद्ध जारी है और प्रभावित इलाका सरकार और विद्रोहियों में बंटा हुआ तथा उनके चारों ओर रूस समर्थित सरकारी सेनाएं तैनात हैं। वहीं, तुर्की वाले इलाके में संघर्ष की वजह से लाखों शरणार्थी बसे हुए हैं। विरोधियों के कब्जे वाले सीरियाई इलाके में लड़ाई की वजह से विस्थापित 40 लाख लोग रह रहे हैं। इनमें से कई उन इमारतों में रह रहे थे जो पहले से ही बमबारी की वजह से क्षतिग्रस्त थे। व्हाइट हेलमेट नामक विपक्षी आपात संगठन ने एक बयान में

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)