होम बस यात्रियों को झटका, यूपी रोडवेज बसों का बढ़ा किराया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 6, 2023 11:40 PM

बस यात्रियों को झटका, यूपी रोडवेज बसों का बढ़ा किराया

बस यात्रियों को झटका, यूपी रोडवेज बसों का बढ़ा किराया

बस यात्रियों को झटका, यूपी रोडवेज बसों का बढ़ा किराया

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपनी बसों का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। रोडवेज ने दो वर्षों बाद प्रति किलोमीटर यात्री किराए में 25 पैसे की वृद्धि कर दी है।

इसके साथ ही ऑटो व टेंपो के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। रात्रि 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया वसूल किया जाएगा।

परिवहन आयुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर सोमवार को इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की। इसमें रोडवेज की साधारण बसों का अधिकतम किराया 1.30 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है। यह अधिसूचना पहली जनवरी 2020 को को जारी अधिसूचना का स्थान लेगी, जिसमें 1.05 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया था। इस तरह रोडवेज की बस से 100 किलोमीटर की यात्रा करने पर 25 रुपये ज्यादा किराया देना होगा। इस बढ़ोत्तरी से रोडवेज को हर माह 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिलने का अनुमान है।

टेंपो, आटो-रिक्शा, टैक्सी, मोटर टैक्सियों, मैक्सी कैब व डीलक्स बसों के किराए की दर में भी बढ़ोत्तरी की गई है। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार डीजल टेम्पो का किराया 11.59 रुपये, सीएनजी टेम्पो का किराया 10.58 रुपये व पेट्रोल टेम्पो का किराया 10.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। डीजल आटो-रिक्शा का किराया 10.44 रुपये, सीएनजी आटो रिक्शा का किराया 10.24 रुपये व पेट्रोल आटो रिक्शा का किराया 9.97 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।

इसी तरह डीजल टैक्सी का किराया 15.20 रुपये, सीएनजी टैक्सी का किराया 14.67 व पेट्रोल टैक्सी का किराया 13.95 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। डीजल मैक्सी कैब का किराया 18.30 रुपये, सीएनजी मैक्सी कैब का किराया 17.30 रुपये व पेट्रोल मैक्सी कैब का किराया 15.95 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया गया है।

इसी तरह निजी संचालकों की डीजल चालित गाड़ियों का किराया 0.95 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर व सीएनजी चालित गाड़ियों का किराया 0.89 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है। डीजल चालित माल यानों का किराया 26.46 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति कुंतल तय किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)