होम 10 फरवरी को लालू यादव की वतन वापसी!, सिंगापुर में मिले RJD नेता फातमी;
10 फरवरी को लालू यादव की वतन वापसी!, सिंगापुर में मिले RJD नेता फातमी;
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से सिंगापुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव 10 फरवरी को दिल्ली लौटेंगे। ये जानकारी राजद के पूर्व सांसद मो. अली अशरफ फातमी ने दी। सिंगापुर में उन्होने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।
इस दौरान लालू यादव की दोनों बेटियां रोहिणी और मीसा भी मौजूद रहीं।
आरजेडी नेटा अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा- आज लालू यादव जी से सिंगापुर में क़रीब तीन घंटे तक मुलाक़ात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी साथ में मौजूद रहीं। जिसके बाद से खबर है कि 10 फरवरी को लालू यादव भारत लौट सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।