होम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2023 08:54 PM

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में ली आखिरी सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में शुक्रवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। जनरल मुशर्रफ का इलाज दुबई के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था।

वह अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।

कुछ दिनों पहले परवेज मुशर्रफ का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे। जनरल मुशर्रफ पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित थे और व्हील चेयर के भरोसे ही चल रहे थे।

दिल्ली में जन्मे थे मुशर्रफ

11 अगस्त, 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में उनका जन्म हुआ था। बंटवारे के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान में रहने का फैसला किया था। बंटवारे से पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था। जहां उनके पिता सईद पाकिस्तानी सरकार से जुड़े और विदेश मंत्रालय का कामकाज देखा।

विदेश मंत्रालय के साथ काम करने के दौरान उनके पिता का तबादला होता रहा है। बाद में उनके पिता तुर्की में रह कर सरकार का कामकाज देखने लगे। साल 1949 में परवेज मुशर्रफ पिता सईद के साथ तुर्की चले आए। जहां उन्होंने इस देश की भाषा सीखी और यहां के खेलों में रूचि भी लेने लगे।

कराची और लाहौर में की तालीम हासिल

अपने वतन लौटने के बाद परवेज मुशर्रफ ने अपनी स्कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)