होम दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़े पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, रच रहा नए-नए स्वांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2023 08:45 PM

दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़े पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, रच रहा नए-नए स्वांग

दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़े पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, रच रहा नए-नए स्वांग

दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़े पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, रच रहा नए-नए स्वांग

एक तरफ पाकिस्तान दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़ा है। अपनी इकॉनमी बचाने के लिए वह इधर-उधर से पैसे मांग रहा है। आईएमएफ के सामने बार-बार गुहार लगा रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान कश्मीर राग अलापने से बाज नहीं आ रहा है।

रविवार को पाकिस्तान में कश्मीर एकजुटता दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत पाकिस्तान में जगह-जगह कई तरह के के आयोजन किए गए। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश की भी घोषण की गई थी।

शरीफ कह चुके हैं भीख मांगते शर्म आती है
गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त से पाकिस्तान खस्ताहाल है। आलम यह है कि वहां पर दाने-दाने के लिए संघर्ष चल रहा है। आए दिन से पाकिस्तान से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो वहां की बदहाली साफ बयां कर रहे हैं। खाने की चीजों के दाम सातवें आमसान पर पहुंच चुके हैं। इन सबके बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने देश की हालत को संभालने पर ध्यान देने के बजाए शाहबाज शरीफ आजाद जम्मू और कश्मीर पर ज्ञान दे रहे हैं। जबकि कुछ वक्त पहले यही शाहबाज शरीफ खुद कह चुके हैं कि उन्हें अन्य देशों से भीख मांगते हुए शर्म आती है।

कई मोर्चों पर जूझ रहा पाक
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान देश के अंदर ही विभिन्न मोर्चों पर जूझ रहा है। एक तरफ आर्थिक संकट ने उसे मरने के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। तीन दिन पहले ही उसके पास मात्र 18 दिन का सामान आयात करने का विदेशी मुद्रा भंडार था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान में सियासी हालात भी माकूल नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार शाहबाज शरीफ को चुनौती दे रहे हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान आतंकी हमलों से भी जूझ रहा है। हाल ही में पेशावर के मस्जिद में हुए धमाकों में सैकड़ों लोग मारे गए। इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ बताया गया था।

भारत से बेहतर संबंध बदल सकते थे कहानी
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जिस वक्त भारत से मदद की गुहार लगानी चाहिए, वह कश्मीर राग आलाप रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारत के साथ रिश्ते सुधारकर अपनी हालत बेहतर करने पर ध्यान देने के बजाए कश्मीर को लेकर भाषणबाजी कर रहे हैं। बता दें कि यह बात स्पष्ट हो चुकी है अगर पाकिस्तान ने भारत से अपने रिश्ते बेहतर रखे होते तो आज यह नौबत बिल्कुल नहीं आती। लेकिन इस बदहाली में भी वह भारत को कोसने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)