होम AAP और BJP में जोरदार टकराव, नहीं हो पाया चुनाव; दिल्ली को कब मिलेगा मेयर?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2023 11:50 PM

AAP और BJP में जोरदार टकराव, नहीं हो पाया चुनाव; दिल्ली को कब मिलेगा मेयर?

AAP और BJP में जोरदार टकराव, नहीं हो पाया चुनाव; दिल्ली को कब मिलेगा मेयर?

AAP और BJP में जोरदार टकराव, नहीं हो पाया चुनाव; दिल्ली को कब मिलेगा मेयर?

दिल्ली में मेयर का इंतजार और बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के बीच जोरदार टकराव की वजह से एक बार फिर चुनाव टल गया है। पार्षदों की शपथ के बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों ही पार्टियों के पार्षद आमने-सामने आ गए।

जोरदार नारेबाजी करते हुए दोनों दलों ने पार्षद आपस में भिड़ गए। टकराव बढ़ते देख पीठासीन अधिकारी ने सदन की बैठक को स्थगित कर दिया। अब सदन की कार्यवाही की फिर से तारीख तय की जाएगी और तब चुनाव हो पाएगा।

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आप पर्षदों के विरोध के बावजूद सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद एक-एक करके सभी 250 पार्षदों का शपथग्रहण हुआ। बीच-बीच में दोनों ओर से मोदी और केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी की जाती रही। एक दूसरे के विरोध वाले नारे भी लगाए गए। शपथ ग्रहण खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। इसके बाद 'आप'पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि जिनको वोटिंग का अधिकार नहीं है वे सदस्य बाहर चले जाएं। इस पर हंगामा तेज हो गया। एक बार फिर तस्वीर 6 जनवरी वाली थी। दोनों दलों के पार्षद आपस में उलझ गए और धक्का-मुक्की होने लगी।

सदन की कार्यवाही को स्थगित किए जाने के बाद भी आप के पार्षद बैठे रहे। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने ट्वीट किया, 'बीजेपी के पास संख्याबल नहीं है। इसलिए इन्होंने सदन को स्थगित किया है। हमारे सभी पार्षद यही बैठे हैं। दम है तो आकर वोटिंग करवा लीजिए। दिल्ली के जानता के जनादेश का सम्मान करें।' आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'ये जो प्रयोग भाजपा दिल्ली में कर रही है तो यह है कि अगर आप चुनाव हार जाएं तो उस राज्य में सरकार ना बनने दें, आप प्रोटेम स्पीकर के हवाले से सरकार ना बनने दें। आप राष्ट्रपति के माध्यम से केंद्र की सरकार चलाएं। जो ये एमसीडी में कर रहे हैं। जनादेश आप को मिला हुआ है, आप की सरकार एमसीडी में बननी तय है। केवल धक्काशाही से गैर कानूनी तरीके से एलजी के माध्यम से एमसीडी चला रहे हैं दो महीने से और आगे भी यही करना चाहते हैं। यह तो बेईमानी है जनता ने आप को जितवाया और भाजपा मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है।'

वहीं, भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी ने कहा, 'हम सुबह 11 बजे से ही सदन में बैठे रहे और जब वोटिंग का समय आया तो सदन में हंगामा होने लगा। यह गलत है। लोकतांत्रिक परंपरा का पालन किया जाना चाहिए।' भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'आप' पर चुनाव से भागने का आरोप लगाते हुए कहा, 'इनको पता चल गया है कि इनके पार्षद ही इनके साथ नहीं है। ये चाहते ही नहीं है कि चुनाव हो। हम क्या कर सकते हैं, नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी चुनाव से भाग चुकी है। अब संविधान सम्मत निर्णय लेना चाहिए।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)