होम कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी, लोग बोले- ऐंटी हिंदुओं को झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2023 11:38 PM

कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी, लोग बोले- ऐंटी हिंदुओं को झटका

कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी, लोग बोले- ऐंटी हिंदुओं को झटका

कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी, लोग बोले- ऐंटी हिंदुओं को झटका

कंगना रनौत को ट्विटर पर मिस करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी ट्विटर पर वापसी हो गई है। कंगना का पुराना अकाउंट रीस्टोर हो गया है। मंगलवार को लंबे समय बाद उस अकाउंट से ट्वीट दिखा है।

इसमें कंगना की तरफ से लिखा गया है कि वह वापस आ गई हैं। उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है तो लोगों के मजेदार रिऐक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि मई 2021 में उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। इसके बाद से वह इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं।

लोग बोले- ऐंटी नेशनलिस्ट्स को झटका
कंगना रनौत के पुराने अकाउंट से ट्वीट किया गया है, हेलो एवरीवन, यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है। लोगों ने कंगना रनौत का स्वागत किया है। एक यूजर ने लिखा है, वेलकम बैक कंगना। आपका ट्विटर पर वापस आना राष्ट्रवादियों के लिए अच्छी न्यूज है और ऐंटी-नेशनलिस्ट्स और ऐंटी-हिंदुओं के लिए झटका है। एक यूजर ने लिखा है, अब तो कॉन्टेंट ही कॉन्टेंट होगा। वहीं ज्यादातर लोगों ने कंगना का स्वागत किया है।

 

इस वजह से सस्पेंड हुआ था अकाउंट
दरअसल कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट एक हिंसा वाले वीडियो पर सस्पेंड हुआ था। इसके साथ उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रेसिडेंट रूल की मांग की थी। ट्विटर के स्पोक्स पर्सन की तरफ से कंगना का अकाउंट सस्पेंड करने पर बयान आया था कि बार-बार नियमों के उल्लंघन की वजह से कंगना का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)