होम राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल सी.एम.एस. छात्रों के नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2023 06:35 PM

राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल सी.एम.एस. छात्रों के नाम

राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल सी.एम.एस. छात्रों के नाम

राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता का  गोल्ड मेडल सी.एम.एस. छात्रों के नाम

लखनऊ, 18 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के चार मेधावी छात्रों श्रेयांस प्रताप सोनकर, कृषदीप सिंह, हिमांशु एवं प्रत्यूषा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘कम्प्यूडॉन जूनियर - नेशनल चैम्पियनशिप आन डिजिटल लिट्रेसी’ में गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता साइबर लर्निंग एजूकेशनल सोसाइटी तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने गोल्ड मेडल अर्जित कर सिद्ध कर दिया है कि आगे चलकर ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ायेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन चारों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)