होम अमेरिका में जमीं पर एयर सर्विस, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2023 10:23 PM

अमेरिका में जमीं पर एयर सर्विस, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

अमेरिका में जमीं पर एयर सर्विस, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

अमेरिका में जमीं पर एयर सर्विस, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

अमेरिका में उड़ान सेवा ठप पड़ गई है. सभी उड़ानों को रोक दिया गया है. तकीनीकी खराबी की वजह से उड़ान सेवा पर असर पड़ा है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर में खराबी के बाद से उड़ानों पर असर पड़ा है.

सभीएयरपोर्ट्सपर हजारों पैंसेजर्स फंसे हुए हैं. सिस्टम को रिस्टोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सिस्टम कब तक ठीक हो पाएगा, अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है. एफएए ने बताया है कि कुछ सिस्टम को ठीक किया जा चुका है. कुछ सिस्टम को चालू कर रहे हैं. एफएए ने एयरलाइंस को सभी घरेलू उड़ानों को सुबह 9 बजे तक रोकने का आदेश दिया है.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पुष्टि की है कि यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) सिस्टम फेल हो गया है. यह सिस्टम देशभर के हवाई अड्डों पर हवाई मुद्दों और अन्य सुविधाओं में देरी के बारे में पायलटों और अन्य कर्मियों को सचेत करता है. विमान के उड़ान भरने से पहले इसकी आवश्यकता होती है. एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने पर काम कर रहा है.

एक प्रवक्ता ने कहा कि एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है. हम जांच कर रहे हैं और अब सिस्टम को फिर से पॉप्युलेट कर रहे हैं. नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में ऑपरेशंस प्रभावित हैं.

 


इस मामले में लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं. परेशान यात्री सोशल मीडिया पर लगातार जवाब मांग रहे हैं. उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी मिली है कि 1200 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं, जबकि 93 को कैंसिल किया गया है. अमेरिका में उतरने वाली उड़ानों पर भी इसका असर देखा जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)