होम उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में चेतावनी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2023 10:10 PM

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में चेतावनी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में चेतावनी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में चेतावनी

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, यूपी समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में तापमान बेहद नीचे चला गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं, जिसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अगले 24 घंटे को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, आज से तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों समेत कई जगह बारिश का भी अलर्ट है। इस हिसाब से ठंड से अभी जल्द राहत के आसान नहीं हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 जनवरी को बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 11 और 12 को बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि 13 जनवरी को हल्की बारिश/बर्फबारी का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 11 से 13 जनवरी के बीच हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ठंड और बारिश के चलते लोगों पर दोहरी मार पड़ने वाली है। कश्मीर घाटी में 11 जनवरी को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

जानिए कब से कम होगा तापमान
उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में 12 जनवरी की सुबह से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा और फिर 14 से 16 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। यानी कि आने वाले दिनों में और सर्दी पड़ने वाली है। उधर, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत के हिस्सों में अगले तीन दिनों तक दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने वाला है। इसके अलावा, गुजरात में अगले 24 घंटे तक कोई बदलाव नहीं आएगा और फिर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 15-16 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। कोहरो और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार में सुबह और शाम को बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे तक कोहरे का अनुमान है। इसके अलावा, अगले 48 घंटे तक पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भयंकर कोहरा पड़ने वाला है।

हरियाणा, पंजाब में शीतलहर से लोगों को कोई राहत नहीं
हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर से बुधवार को लोगों को कोई राहत नहीं मिली और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों में सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 7.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोगा और मुक्तसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि फरीदकोट में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पिछले लगभग तीन सप्ताह से सामान्य सीमा से नीचे चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान में भी पिछले दो सप्ताह में तेजी से गिरावट आई है। चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 11 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)