होम तहलका मचाने आ रही है हसीन दिलरुबा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2023 10:17 PM

तहलका मचाने आ रही है हसीन दिलरुबा

तहलका मचाने आ रही है हसीन दिलरुबा

तहलका मचाने आ रही है हसीन दिलरुबा

साल 2021 में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे की फिल्म हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था।

इस बीच अब फिल्म की कास्ट ने हसीन दिलरुबा 2 यानी 'फिर आई हसीन दिलरुबा'(Phir Aayi Haseen Dillruba) का ऐलान किया है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से तापसी का एक पोस्टर सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। हसीन दिलरुबा 2 में सनी कौशल (Sunny Kaushal) की नई एंट्री हुई है।

कैसा है हसीन दिलरुबा 2 का पोस्टर
'फिर आई हसीन दिलरुबा' का पोस्टर काफी शानदार है। पोस्टर में तापसी पन्नू, ताजमहल के पास बैठी दिख रही हैं। तापसी न लाल साड़ी और नीला ब्लाउज पहना है। वहीं उनका हाथ पानी में डूबा है, जहां एक मगरमच्छ भी दिख रहा है। तापसी की उंगली में खून लगा है। पोस्टर देखकर काफी रोमांस के बीच खून खराबा समझ आ रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- 'एक नए शहर में, फिर एक बार... तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा।'

 

सनी कौशल की है नई एंट्री
बता दें कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और सह-निर्मित है और जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने किया है। यह कलर येलो प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कनिका और तापसी का तीसरा कॉलेबरेशन
याद दिला दें कि मनमर्जियां और हसीन दिलरुबा की सक्सेस के बाद कलर येलो प्रोडक्शंस, तापसी पन्नू, सह-निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लों के बीच तीसरा कॉलेबरेशन है। यह क्रिएटिव तिकड़ी निश्चित रूप से ऐसी कहानियां देने के लिए यहां है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। और अब इस तिकड़ी के साथ निर्माता भूषण कुमार भी जुड़ गए है। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)