होम बिहार में खरमास बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश ने किया ऐलान
बिहार में खरमास बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि खरमास के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मधुबनी में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने इस चर्चा को फालतू करार दिया, जिसमें जदयू की ओर से भी एक उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की बात कही गई है।
नीतीश कुमार ने कहा कि पता नहीं यह बात कहां से आ रही है। भाजपा हमलोगों के साथ थी, तो उसकी ओर से दो उपमुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजद कोटे से जो दो मंत्री हटे हैं, उनकी जगह किसी अन्य को शामिल किया जाएगा। साथ ही, कांग्रेस की ओर से भी नये सदस्य मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 7 दलों का गठबंधन सरकार चल रही है।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत जेडीयू कोटे के कई मंत्रियों के पास दो या दो से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में जिनके पास ज्यादा विभाग हैं, उनके विभागों की जिम्मेदारियां कम की जा सकती हैं। बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राजद कोटे से बने मंत्रियों सुधाकर सिंह और कार्तिकेय कुमार को अलग-अलग कारणों से इस्तीफा देना पड़ा था।
जाति गणना से सभी जाति के लोगों का होगा कल्याण : सीएम
मधुबनी में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति गणना से हर जाति के लोगों का कल्याण होगा। यह सभी के विकास के लिए जरूरी है। इससे वास्तविकता की जानकारी मिलेगी। हमें यह पता चल सकेगा कि किस वर्ग के कितने लोग बिहार में रहते है व कितने बाहर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति गणना से हमें दूसरे प्रदेश में हर रहे लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश में वापस लाने के लिए योजनाएं बनायी जाएंगी व उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।