होम नेशनल क्राफ्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2023 07:06 PM

नेशनल क्राफ्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

नेशनल क्राफ्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

नेशनल क्राफ्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 5 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-2 की प्रतिभाशाली छात्रा वाची सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था फ्लाइंग पीटल्स के संयोजकत्व में आयोजित हुई। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी बौद्धिक व सृजनात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच व कला-कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजको ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने वाची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)