होम ट्रेन के खाने में मिलेगा बिहारी टेस्ट, लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा और घुघनी भी शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2023 09:53 PM

ट्रेन के खाने में मिलेगा बिहारी टेस्ट, लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा और घुघनी भी शामिल

ट्रेन के खाने में मिलेगा बिहारी टेस्ट, लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा और घुघनी भी शामिल

ट्रेन के खाने में मिलेगा बिहारी टेस्ट, लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा और घुघनी भी शामिल

ट्रेन के खाने में मिलेगा बिहारी टेस्ट, लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा और घुघनी भी शामिल, देखें पूरा मेन्यू

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए शूगर फ्री खाने की व्यवस्था की जा रही है.

 

जिसमें शूगर फ्री मखाने की खीर, खिचड़ी चोखा, दही-चूड़ा परोसा जाएगा. आईआरसीटीसी ने इस व्यवस्था को बिहार से लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों में लागू करने का फैसला किया है.

 

Written ByAjit Tiwari|Last Updated: Jan 04, 2023, 02:36 PM IST

नए साल के मौके पर इंडियन रेलवे ने बिहार के लोगों को खास तोहफा दिया है. अब बिहार से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को खाने में बिहारी खाने का टेस्ट भी मिल सकेगा. इंडियन रेलवे ने बिहार से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियो को नाश्ते और खाने में बिहारी व्यंजन को परोसने का फैसला किया है. इसी के साथ बिहार के मशहूर अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को रेलवे मैन्यू में शामिल किया है.

बिहार से चलने वाली ट्रेनों में IRCTC अब मशहूर बिहारी व्यंजन, दही-चूड़ा, बाजरे की खीर, लिट्टी-चोखा, मखाना, विश्वविख्यात मनेर का लड्डू भी परोसेगी. इंडियन रेलवे के इस फैसले के बाद अब लोगों को ट्रेन के सफर के दौरान बिहारी टेस्ट का आनंद मिल सकेगा. साथ ही इससे क्षेत्रीय और देसी खानपान को बढ़ावा मिलेगा.

ट्रेन में मिलेगा चूड़ा, लिट्टी-चोखा, घुघनी

रेलवे के मुताबिक, बिहार के जिस स्टेशन से ट्रेन खुलेगी, यात्रियों को वहां का स्थानीय भोजन परोसा जाएगा. इसमें रेलवे ने यात्रियों के लिए नाश्ते के मैन्यू में दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, घुघनी , मखाना खीर और मनेर के लड्डू को शामिल किया है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को मखाने की खीर में शूगर फ्री का विकल्प चुनने का भी अधिकार होगा.

इसके अलावा लंच और डिनर में रेलवे की तरफ से यात्रियों को मोटे अनाज से तैयार भोजन परोस जाएगा जिसमें बाजरा, कोदो, ज्वार से बना भोजन दिया जाएगा. आईआरसीटीसी यात्रियों को उनकी सीट तक ये भोजन पहुंचाएगी. इंडियन रेलवे इस मैन्यू को लागू करने की तैयारी में जुट गई है. जल्द ही इसका अनंद यात्रियों को मिलना शुरू हो जाएगा.

डायबिटीज के मरीजों के लिए शूगर फ्री खाने की व्यवस्था की जा रही है. जिसमें शूगर फ्री मखाने की खीर, खिचड़ी चोखा, दही-चूड़ा परोसा जाएगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने इस व्यवस्था को बिहार से लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों में लागू करने का फैसला किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)