होम निराश्रित ,परित्यक्ता , जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु मेगा स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन
निराश्रित ,परित्यक्ता , जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु मेगा स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन
जिलाधिकारी लखनऊ के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियाँ बने कौशल की थीम पर जनपद लखनऊ में कोविड-19 से प्रभावित निराश्रित महिलाओं, हिंसा से पीड़ित महिलाओं तथा निराश्रित ,परित्यक्ता व अन्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु विकास भवन लखनऊ में आज मेगा स्वावलम्बन कैम्प में स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु प्रशिक्षण के उद्देश्य से वृहद् कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने किया जिसके माध्यम से लक्षित वर्ग को रोजगार प्रशिक्षण, सेवायोजन व लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उक्त मेगा स्वावलम्बन कैम्प के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों का क्षमता संवर्द्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।‘‘बेटियां बने कौशल’’ की थीम को साकार रूप प्रदान करने हेतु जनपद लखनऊ की नवीन व अनूठी पहल है। इसी के साथ ही निराश्रित/परित्यक्त/अनाथ बालिकाओं/दिव्यांग महिलाओं/हिंसाग्रसित/कोविड में निराश्रित हुई महिलाओं को उनकी पात्रता एवं शैक्षिक अर्हता के अनुरूप विभिन्न औद्योगिक उपक्रमों यथा-टी0सी0एस0, एच0सी0एल0 फाउन्डेशन, ज्ञान डेयरी, इत्यादि एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, कल्याणकारी विभाग व विभिन्न स्टेक होल्डर्स के सहयोग से नियोजित किये जाने की कार्यवाही की गई , ताकि महिलाएं समाज की मुख्य धारा से जुड़कर कुशल भारत, कौशल भारत व समृद्ध भारत में अपना योगदान प्रदान कर सकें।
उक्त मेगा कैम्प में विभिन्न कल्याणकारी विभागों यथा समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन, ग्रामीण विकास, डूडा, खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागों द्वारा स्टाॅल स्थापित कर लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही की गई। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्थापित जन शिक्षण संस्थान गोमती नगर लखनऊ के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम उत्तरधौमा चिनहट में 40 महिलाओं हेतु प्रस्तावित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम असिस्टेंट जूट प्रोडक्ट मेकर और ब्यूटी केयर असिस्टेंट का उदघाटन भी किया समारोह । कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग एवम उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, उपायुक्त स्वतः रोजगार , प्रधानाचार्य राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज , इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।