होम सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए CM योगी ने सुझाया ऐसा फॉर्मूला, हर तरफ हो रही चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2023 09:56 PM

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए CM योगी ने सुझाया ऐसा फॉर्मूला, हर तरफ हो रही चर्चा

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए CM योगी ने सुझाया ऐसा फॉर्मूला, हर तरफ हो रही चर्चा

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए CM योगी ने सुझाया ऐसा फॉर्मूला, हर तरफ हो रही चर्चा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) पर लगाम लगाने के लिए अपने अधिकारियों से शिक्षा (Eductaion), प्रवर्तन (Enforcement), इंजीनियरिंग (Engineering), इमरजेंसी देखभाल (Emergency Care) और पर्यावरण (Environment) के '5E' फॉर्मूले का पालन करने को कहा है.

मौत के आंकड़े पर जताई चिंता

सीएम योगी ने इसी दौरान इस तथ्य को भी चिंताजनक करार दिया है कि जहां कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) में पिछले तीन सालों में 23600 लोगों की जान गई. वहीं पिछले साल 2022 में यूपी में हुए सड़क हादसों में 21200 लोगों ने दम तोड़ दिया.

यूपी सरकार चलाएगी अभियान

इसी सबको देखते हुए राज्य सरकार 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा पर एक महीने का अभियान चलाएगी. योगी ने कहा कि, सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ एक विभाग तक सीमित नहीं है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामुदायिक प्रयास की जरूरत है.

'5ई' फॉर्मूले की मांग

यूपी के सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, 'खराब सड़क इंजीनियरिंग के अलावा, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रमुख कारण हैं.

बड़े शहरों में ज्यादा हादसे

ज्यादातर मामले कानपुर, आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा जैसे बड़े शहरों में होते हैं. उन्होंने कहा कि, इन शहरों से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ध्यान देने के प्रयास किए जाने चाहिए. इसी के साथ ओवरलोडिंग रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)