होम घसीटकर मारी गई अंजलि के परिवार को सहारा देंगे केजरीवाल, 10 लाख रुपए के साथ 4 वादे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2023 08:22 PM

घसीटकर मारी गई अंजलि के परिवार को सहारा देंगे केजरीवाल, 10 लाख रुपए के साथ 4 वादे

घसीटकर मारी गई अंजलि के परिवार को सहारा देंगे केजरीवाल, 10 लाख रुपए के साथ 4 वादे

घसीटकर मारी गई अंजलि के परिवार को सहारा देंगे केजरीवाल, 10 लाख रुपए के साथ 4 वादे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कंंझावला केस की पीड़िता अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। केजरीवाल ने अंजलि की मां से बात की और उनके इलाज समेत 4 वादे किए हैं।

मुख्यमंत्री ने अंजलि को न्याय दिलाने के लिए कानूनी मदद से लेकर भविष्य में परिवार की जरूरतों को पूरा करने का भी भरोसा दिया है।

दिल्ली के सीएम ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।'' इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना से बात की थी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की थी। आज आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं।

पिता की मौत के बाद बीमार मां समेत पूरे परिवार के लिए अजंलि एकमात्र सहारा थी। वह परिवार में एकमात्र कमाने वाली थी। 31 दिसंबर की देर रात वह अपनी स्कूटी से सहली के साथ एक होटल में पार्टी करके लौट रही थी। रास्ते में उसकी स्कूटी कार से टकरा गई और वह कार के नीचे फंस गई। अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था और कंझावला में एक सड़क पर वह नग्न अवस्था में पाई गई थी।

सुल्तानपुरी की रहने वाली अंजलि एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में 'पार्ट-टाइम' जॉब करती थी। पुलिस ने कार सवार पांच लोगों पर सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पर हालांकि मामले में 'ढुलमुल जांच' करने का भी आरोप लगा। पांचों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी नशे में थे। आरोपियों का कहना है कि गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजने की वजह से उन्हें इस बात का पता नहीं चला कि कार के नीचे कोई फंसा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)