होम अंजलि के साथ रेप नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताई गई मौत की वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2023 08:11 PM

अंजलि के साथ रेप नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताई गई मौत की वजह

अंजलि के साथ रेप नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताई गई मौत की वजह

अंजलि के साथ रेप नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताई गई मौत की वजह

दिल्ली में कार से 12 किलोमीटर तक घसीटी गई अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने परिवार की उन आशंकाओं पर विराम लगा दिया है कि उनकी बेटी के साथ निर्भया जैसी क्रूरता हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सदमे और खून बहने से अंजलि की मौत हो गई।

अंजलि के सिर, रीढ़ की हड्डी, बाएं जांघ की हड्डी में चोट है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट (यौन हमले) का कोई संकेत नहीं मिला है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजलि के शरीर पर जितने भी जख्म हैं वे सभी तेज झटका लगने और गाड़ी से घसीटे जाने के हैं। कोई भी ऐसा जख्म नहीं है जिससे यौन हमले का संकेत मिले। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम करने के बाद जो रिपोर्ट दी है उसमें कहा गया है कि चोट लगने और अधिक खून बहने की वजह से अंजलि ने दम तोड़ दिया।

सुल्तानपुर से कंझावला के बीच करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटे जाने से मारी गई अंजलि के परिजनों को आशंका था कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या की गई। हालांकि, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद परिवार की आशंका दूर हो गई है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर संतुष्टि जाहिर की है। अंजलि के मामा ने कहा कि परिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विश्वास है।

31 दिसंबर की रात को अंजलि की स्कूटी कार से टकरा गई और वह कार के नीचे फंस गई। उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था और कंझावला में एक सड़क पर वह नग्न अवस्था में पाई गई। कार में सवार पांच लोगों पर सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पर हालांकि मामले में 'ढुलमुल जांच' करने का भी आरोप लगा। पांचों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय आरोपी नशे में थे। घटना के समय आरोपी नशे में थे या नहीं, यह पता लगाने के लिए उनके खून के नमूने चिकित्सा जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)