होम संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2023 06:42 PM

संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

लखनऊ, 3 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के तीन प्रतिभाशाली छात्राओं गजल यादव, मिशिका त्रिपाठी एवं नन्दिनी खरे ने अन्तर-विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें  सी.एम.एस. छात्रा गजल यादव ने सितार वादन में, मिशिका त्रिपाठी ने गायन में जबकि नन्दिनी खरे ने कथक नृत्य में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)