होम बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, बोले- जिलाधिकारी रखें रैन बसेरों पर नजर
बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, बोले- जिलाधिकारी रखें रैन बसेरों पर नजर
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश (Instructions) दिए हैं कि वे रैन बसेरों (Night Shelters) की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। ठंड के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए। योगी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि शीतलहर के बीच निराश्रित जनों की सहायता (Help) के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1200 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता हो सुधार कराएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।