होम सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- सभी जिलों में क्रियाशील हो ICU

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2023 09:08 PM

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- सभी जिलों में क्रियाशील हो ICU

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- सभी जिलों में क्रियाशील हो ICU

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा-  सभी जिलों में क्रियाशील हो ICU

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोविड (Covid) काल में सरकार ने हर जिले में ICU (गहन चिकित्सा कक्ष) स्थापित किए हैं और उन्हें क्रियाशील रखा जाए। कोविड प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टीकाकरण (Vaccination) करने वाला राज्य (State) है और वर्तमान में प्रदेश में 11 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ सोमवार को प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न देशों में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य है। बयान के अनुसार दिसंबर माह में नौ लाख छह हजार से अधिक परीक्षण किए गए, जिसमें 103 मामलों की पुष्टि हुई। इस अवधि में प्रदेश में संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत दर्ज की गई। बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से जांच की जाए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)