होम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से राजस्थान दौरे पर, राजभवन में संविधान पार्क का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से राजस्थान दौरे पर, राजभवन में संविधान पार्क का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन जनवरी की अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। मुर्मु यहां कुछ देर रूक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं। सुबह 11 बजे राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के लिए राजभवन में लंच भी रखा गया है।जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एक आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय एवं अन्य आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।इधर, जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर इस यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए वल्लभनगर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।