होम कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- कंझावला केस पर खामोश क्यों हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2023 09:02 PM

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- कंझावला केस पर खामोश क्यों हैं

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- कंझावला केस पर खामोश क्यों हैं

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- कंझावला केस पर खामोश क्यों हैं

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना के आरोपियों में एक भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय पदाधिकारी है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल भी किया कि इस घटना पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी खामोश क्यों हैं? उधर, भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि पुलिस ने पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।

सुप्रिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘द‍िल्‍ली में लड़की के साथ दर‍िंदगी हुई और इसका एक आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का पदाध‍िकारी है। ये बात उसके पोस्टर बताते हैं।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘ इसमें कोई हैरानी नहीं है कि भाजपा के लोग इस घटना में शामिल हैं। जहां मह‍िलाओं के साथ दर‍िंदगी होती है, वहां भाजपा के नेताओं का नाम आता है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। मह‍िला एवं बाल व‍िकास मंत्री स्‍मृत‍ि ईरानी भी खामोश हैं। ये चुप्‍पी क्‍यों?'' उनके मुताबिक, ‘‘लड़की की मां कहना है कि शव नग्न अवस्था में मिला था।

क्या यह बड़ी दरिंदगी का मामला है?'' कंझावला में रविवार को 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई, जिसके बाद युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)