होम भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, ग्रीन-स्टार्क ने बिगाड़ा प्लान

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2022 10:15 PM

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, ग्रीन-स्टार्क ने बिगाड़ा प्लान

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, ग्रीन-स्टार्क ने बिगाड़ा प्लान

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका, ग्रीन-स्टार्क ने बिगाड़ा प्लान

ऑस्ट्रेलिया के सबसे दमदार क्रिकेटर के रूप में उभरे कैमरन ग्रीन इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए। उन्हें यह चोट भारत के साथ होने वाली बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से दो महीने पहले लगी है जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है।

ग्रीन के दाहिने हाथ की उंगली की हड्डी टूट गई है जिसे ठीक करने के लिए उन्हें सर्जरी करवानी होगी। आमतौर पर ऐसी इंजरी के पूरी तरह से ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है पर पर उनका इलाज करने वाले सर्जनों को भरोसा है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए ठीक वक्त पर फिट हो सकते हैं। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज 9 फरवरी से भारत में हो रहा है।

क्या बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलेंगे कैमरन ग्रीन?

 Mitchell Starc and Cameron Green

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने के लिए कैमरन ग्रीन के पास फिट होने का ज्यादा समय नहीं है। उन्हें महज एक महीने में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, जबकि अभी उनकी सर्जरी होनी बाकी है। क्रिकेट.कॉम.एयू के रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद मेडिकल स्पेशलिस्ट से मुलाकात की, जिन्होंने सर्जरी कराने की सलाही दी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को पारी और 182 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में ग्रीन ने खेल के तीसरे दिन नाबाद हाफ सेंचुरी लगाई जिसके बाद एनरिक नॉर्किया के बाउंसर से उंगली में चोट लगने के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा।

स्टार्क का बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ओपनर में खेलना मुश्किल

 Mitchell Starc and Cameron Green

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ग्रीन के मुकाबले ज्यादा लंबे वक्त तक टीम से बाहर रहना पड़ सकता है। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए उनका वक्त रहते फिट होना मुश्किल नजर आता है। स्टार्क को भी बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लगी थी। हालांकि स्टार्क को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन 32 साल के तेज गेंदबाज के लिए 9 फरवरी से नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होना शायद संभव नहीं होगा।

स्टार्क ने दर्द के साथ की गेंदबाजी

 Mitchell Starc and Cameron Green

इस स्थिति पर स्टार्क ने कहा, "भारत का दौरा काफी बड़ा है और वक्त ज्यादा नहीं है। मैं उसी हाथ से गेंदबाजी करता हूं जिसमें चोट लगी है लिहाजा मुझे इसका खास ख्याल रखना होगा और देखना होगा कि यह पूरी तरह से ठीक हो जाए। विडंबना यह है कि ग्रीन की वापसी मुझसे पहले हो जाएगी।" बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोट लगने के बावजूद दूसरी पारी में 18 ओवर गेंदबाजी की और ओपनर सैरेल इरवी का विकेट चटकाया। स्टार्क ने बताया कि इसके लिए उन्होंने पेन किलर्स का इस्तेमाल किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)