होम IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2022 09:50 PM

IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

IS के दो ठिकाने हुए पूरी तरह तबाह, बमबारी कर 10 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

बगदाद: इराक की सेना ने आईएस (IS) के 10 आतंकवादियों को मार गिराया है और दो ठिकानों को बमबारी कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के मीडिया ऑफिस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इराकी युद्धक विमानों ने राजधानी बगदाद से करीब 175 किलोमीटर दूर कारा-टप्पा शहर के पास नारिन इलाके में आईएस के दो ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

 

दो ठिकानों पर बमबारी

सेना के मुताबिक इराकी विमानों ने पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो ठिकानों पर बमबारी की। हमले में करीब 10 आतंकवादियों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीनों में इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उनके खिलाफ अभियान चलाए थे।

छिपकर फैलाते हैं आतंकवाद

2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि आईएस आतंकी अब भी कुछ शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ों में छिपकर आतंकवादी कार्रवाइयों को अंजाम देते रहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)