होम दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली थोड़ी राहत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2022 10:11 PM

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली थोड़ी राहत

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली थोड़ी राहत

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली थोड़ी राहत

साल 2022 अब बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। साल के आखिरी महीने में हर साल ठंड अपने चरम पर रहती है। इस साल भी दिसंबर काफी ठंडा रहा। लगातार कई दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बुधवार को थोड़ी राहत मिली।

लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में बुधवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं दिल्ली-NCR सहित आसपास के शहरों में शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। गुरुवार की सुबह ठंडी हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 5 दिन तक घने कोहरे का अनुमान जताया है।

10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

बता दें, यूपी के लखनऊ में मंगलवार को बीते 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया । ठिठुरन और गलन बढ़ गई । न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो दिसंबर में 10 सालों में सबसे कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को सुबह राजधानी में घना कोहरा भी देखा गया। गुरुवार की सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा और काफी ठंडी हवाएं भी चल रही थीं।

इस वजह से लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बूंदाबांदी से पारा लुढ़का है। वहीं चिल विंड फैक्टर की वजह से भी तापमान में गिरावट आई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों से आ रही हवाओं ने भी ठंड बढ़ा दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)