होम BSP प्रमुख Mayawati बोलीं- कांग्रेस, भाजपा और सपा से सावधान रहें दलित और पिछड़े

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2022 09:46 PM

BSP प्रमुख Mayawati बोलीं- कांग्रेस, भाजपा और सपा से सावधान रहें दलित और पिछड़े

BSP प्रमुख Mayawati बोलीं- कांग्रेस, भाजपा और सपा से सावधान रहें दलित और पिछड़े

BSP प्रमुख Mayawati बोलीं- कांग्रेस, भाजपा और सपा से सावधान रहें दलित और पिछड़े

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगो को इन सभी दलों से सावधान रहने की अपील की। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ से बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की नगर निकाय चुनाव संबंधी मसौदा अधिसूचना को रद्द करते हुए, बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने का आदेश आने के बाद मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया ''कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार के चलते पिछड़ों के आरक्षण सम्बन्धी मण्डल आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया। साथ ही एससी-एसटी (अनुसूचित जाति-जनजाति) आरक्षण को भी निष्प्रभावी बना दिया और अब भाजपा भी, इस मामले में कांग्रेस के पदचिन्हों पर ही चल रही है। यह अति चिन्तनीय है।''

सपा सरकार ने भी अति पिछड़ों को पूरा हक नहीं दिया- मायावती 
मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में खासतौर से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा, ''सपा सरकार ने भी अति पिछड़ों को पूरा हक नहीं दिया। एससी-एसटी का पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दिया।'' इसी ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया, ''इससे सम्बन्धित विधेयक को सपा ने संसद में फाड़ दिया तथा इसे पारित भी नहीं होने दिया। इन सभी वर्गों के लोग सावधान रहें।'' अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, ''जबकि बसपा सरकार में एससी-एसटी के साथ-साथ अति पिछड़ों व पिछड़ों को भी आरक्षण का पूरा हक दिया गया। अतः अब आरक्षण पर बड़ी-बड़ी बातें करने से सपा व अन्य पार्टियों को भी कोई लाभ मिलने वाला नहीं। ये सभी वर्ग इन दोगले चेहरों से सतर्क रहें।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)