होम रोमांच से सराबोर रहा अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2022’ का चौथा दिन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2022 07:34 PM

रोमांच से सराबोर रहा अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2022’ का चौथा दिन

रोमांच से सराबोर रहा अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2022’ का चौथा दिन

रोमांच से सराबोर रहा अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2022’ का चौथा दिन

लखनऊ, 21 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में चल रहे पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2022’ का चौथा दिन आज रोमांच से सराबोर रहा, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच सेमी फाइनल में पहुंचने होड़ लगी रही। बालक वर्ग में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अमेनिटी पब्लिक स्कूल, उत्तराखंड, एवरेस्ट एकेडमी, नेपाल एवं तक्षशिला एकेडमी, अम्बेडकर नगर की टीमों ने अपने शानदार खेल के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मैच में सिटी मोन्टेसरी स्कूल एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज की टीमें खिताब की दावेदारी के लिए एक-दूसरे के सामने होंगी।बालक वर्ग के पहले मुकाबले में आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल की टीम ने अथर्व व देवांश के शानदार गोल की बदौलत सेंट जोसेफ कान्वेन्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, मध्य प्रदेश पर 2-1 की जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में अमेनिटी पब्लिक स्कूल, उत्तराखंड के बाल खिलाड़ियों ने नेपाल को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

तीसरे मुकाबले में कैम्ब्रिज स्कूल, जयपुर, राजस्थान ने कायनात इण्टरनेशनल स्कूल, बिहार को 2-0 से हराया जबकि लामार्टिनियर कालेज, लखनऊ एवं डिस्ट्रिक्ट स्कूल, मंडी, हिमाचल प्रदेश के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिली।चौक स्टेडियम के ग्राउण्ड-2 पर खेले गये पहले मैच में लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, मध्य प्रदेश व विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के बीच मैच बराबरी पर छूटा। इस मैदान पर दूसरा मुकाबला डीपीएस एल्डिको, लखनऊ एवं के.डी.बी. स्कूल, गाजियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें गाजियाबाद ने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। इसी प्रकार तीसरे मैच में एवरेस्ट एकेडमी, नेपाल ने सनबीम स्कूल, वरूणा, वाराणसी को 2-0 से हराया।    सी.एम.एस. जय जगत स्टेडियम में खेले जा रहे बालिका वर्ग में मुकाबलों में आज दो मैच खेले गये, जिसमें पहला मुकाबला विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज एवं सनबीम स्कूल, वरूणा, वाराणसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज की छात्राओं ने 28-0 से जीत दर्ज कर की। इसी मैदान पर दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ एवं लटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। यह मैच भी एकतरफा साबित हुआ, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ ने 13-1 से जीत दर्ज फाइनल में जगह बनाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)