होम पीएम मोदी से क्यों मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा? हाथ जोड़े तस्वीर आई सामने, जानें वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2022 10:06 PM

पीएम मोदी से क्यों मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा? हाथ जोड़े तस्वीर आई सामने, जानें वजह

पीएम मोदी से क्यों मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा? हाथ जोड़े तस्वीर आई सामने, जानें वजह

पीएम मोदी से क्यों मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा? हाथ जोड़े तस्वीर आई सामने, जानें वजह

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है.

चीफ ऑफ आर्मी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को विजय दिवस जश्न में शामिल होने का न्योता दिया था. इस मौके पर वहां सिद्धार्थ की पीएम मोदी से भी मुलाकात हुई. तस्वीर में सिद्धार्थ पीएम मोदी को नमस्ते करते नजर आ रहे हैं. पीएम भी सिद्धार्थ की ओर देखते हुए नमस्ते का जवाब देते दिख रहे हैं.

पीएम से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से मुझे विजय दिवस जश्न के लिए न्योता दिया गया, ये मेरे लिए सम्मान की बात है. मेरे लिए ये शानदार एक्सपीरियंस रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री के साथ वहां होना बेहद खास रहा.'

 

 

 

असली हीरोज़ से मिलकर दिया ये रिएक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'ये दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा. हमारे देश के असली हीरोज़ के साथ बातचीत करने के बाद मैं गौरान्वित और भावनात्मक से भर गया हूं. मैं इस दिन का जश्न हमेशा मनाता रहूंगा. बहुत सारा प्यार और सम्मान.'

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2021 में आई फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. इसमें सिद्धार्थ के साथ कियारा आडवानी नज़र आई थीं. फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया था.

यूज़र्स कर रहे सिद्धार्थ की तारीफ

पीएम मोदी के साथ तस्वीर सामने आने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, 'आने वाला साल और भी कामयाब होगा सिड (सिद्धार्थ). आप अपनी जिंदगी में हर अच्छी चीज़ डिजर्व करते हैं. मेरा कोहिनूर हीरा.' एक ने लिखा, 'गर्व भरा लम्हा है ये.'

हाल ही रिलीज़ हुआ मिशन मजनू का टीजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म मिशन मजनू का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुआ है. ये फिल्म अगले साल 19 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी. इसका निर्देशन शांतनु बागची ने किया है. इसमें सिद्धार्थ के साथ रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी.

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)